Advertisement
कटनी जिले एक बड़ी ही मार्मिक खबर सामने आयी है। जहां जन्मदिन मनाने गए 5 मासूम की डूबने के कारण मौत हो गयी। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एक साथ 5 मासूम बच्चों के शव देख सबके दिल सहम गए है। बच्चों के शवों को ढूंढने के लिए एसडीआरफ टीम द्वारा रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। और पांचो बच्चो के शव नदी से निकल लिए गए है। बच्चो की उम्र 13 साल से 15 साल के बीच में है। ये सभी जिले के देवराखुर्द गांव के रहने वाले हैं। और यह नदी के किणरे पर एक बच्चे का जन्मदिन मनाने गए हुए थे। जहां यह दुर्घटना हुई। दुर्घटन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने भी दुःख जताया है। और बच्चों के परिजनों को दुःख सहन करने सान्तवना भी दी।
जानकरी के अनुसार 17 अक्टूबर को दोपहर के समय देवराखुर्द गांव के पांच बच्चे कटनी नदी के गर्राघाट पर जन्मदिन मनाने गए थे। लेकिन देर शाम तक बच्चे घर वापस नहीं लोटे। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना के आधार पर पुलिस टीम घाट पर पहुंची।और देखा की घाट पर बच्चों के कपड़े रखे हुए थे। जिसके बाद पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चालाया। और रात में ही एसडीआरफ की टीम बुलाई गयी । जिसमे पुलिस को तीन बच्चो के शव बरामद हुए। और रात भर चलाये गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दो बच्चों के शव को ढूंढा गया। नदी में से निकालने के बाद शवों को जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इसे लेकर सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'कटनी नदी के गर्रा घाट में डूबने से मासूम बच्चों के असमय निधन से हृदय अपार पीड़ा से भरा हुआ है। दु:ख की इस घड़ी में मैं शोकाकुल परिवारों के साथ हूं। ईश्वर से दिवंगत दिव्य आत्माओं को शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।'
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |