Advertisement
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा छतरपुर पहुंचे। जहां उन्होने बीजेपी कार्यकर्ताओ को आगामी त्यौहारों की बधाई देते हुये। अगले साल होने वाले विधानसभा और फिर लोकसभा चुवाव की तैयारी मे लगने को कहा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा। कांग्रेस छल कपट की राजनीति करती है। इसलिए उसकी यह दशा हुई है। उन्होंने कहा की कांग्रेस में क्या बुराई है यह तो उनको ही खोजना पड़ेगा। लेकिन कांग्रेस के खून में जो जीन्स है वो फूट डालो राज करो के जीन्स है। किन किन बातों पर लोगों को भड़काया जा सकता है। यह कांग्रेस के खून में है। और इसी आधार पर वे राजनीति करते हैं। वही बीजेपी के पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के ओबीसी महासभा में लगातार उनके खिलाफ बयानबाजी करने पर उन्होंने कहा कि ये हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी है की इस तरह की विद्वेष फैलाने वाली बातें न हों। यह सब एक योजनाबद्ध तरीके से किया जाता है। और राजनीति चमकाने के लिए लोग ऐसा करते है। यह भी फूट डालो राज करो वाली नीति का ही एक हिस्सा है। जबकि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य करती है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |