Advertisement
अस्पताल में इलाज के दौरान ब्यूटीशियन गर्लफ्रेंड की मौत
राजधानी भोपाल में एक ब्यूटीशियन की मौत की खबर सामने आयी है। ब्यूटीशियन अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रह रही थी। वह डेढ़ साल पहले ही भोपाल आयी थी। और एक पार्लर में ब्यूटीशियन का काम करती थी। उसके बॉयफ्रेंड ने बताया की वह दोनों साथ में बैठ कर शराब पि रहे थे। उसी दौरान एक अन्य लड़की का उसके पास कॉल आगया जिससे लड़की भड़क गयी। वह नशे की हालत में बेकाबू हो गई। मेरे साथ मारपीट करने के बाद घर के सामान में तोड़फोड़ की। उसके बाद वह एक कमरे में चला गया और लड़के ने दरवाजा बंद कर लिया। लड़की नशे में थी और बेकाबू हालातों में थी। इसके बाद जब लड़के ने कमरे से बहार आकर देखा तो उसकी ग्रिलफ्रेंड ज़ख़्मी हालत में ज़मीं पर पड़ी हुई थी। जिसके बाद उसे भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ लड़की की मौत हो गयी। फ़िलहाल मृतका का पोस्टमॉर्टेम नहीं कराया गया। उसके परिजनों को खबर कर दी गयी है। मृतका के परिजनों के आने तक पीएम नहीं कराया जायेगा।
जानकारी के अनुसार मृतका प्रेमा लांबा तमंग (24) सिक्किम की रहने वाली थी। वह डेढ़ साल पहले ही भोपाल रहने आयी थी। और भोपाल के रोहित नगर में ब्यूटी पार्लर में जॉब करती थी। सालभर पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती शहडोल निवासी हर्ष केशरवानी से हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। महीनेभर पहले ही दोनों ने इंद्रपुरी पिपलानी में किराए पर फ्लैट लिया था। प्रेमा इससे पहले दिल्ली में जॉब करती थी। पिपलानी इलाके में रहकर रोहित नगर में स्पा सेंटर में जॉब करती थी। बॉयफ्रेंड हर्ष निजी कॉलेज से बी.फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। हर्ष के परिजनों को प्रेमा के बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी। हर्ष का प्रेमा के अलावा एक अन्य युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। शनिवार रात प्रेमा और हर्ष ने ड्रिंक किया। उसी दौरान हर्ष के पास किसी अन्य युवती का कॉल आया। जिसके बाद यह हालात पैदा हुए। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी से भी जांच कराई है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा की यह ख़ुदकुशी है या मर्डर।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |