Advertisement
गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा श्री महाकाल लोक शिव का अद्भुत, अकल्पनीय और अलौकिक संसार है। उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग का वर्णन संस्कृत श्लोक के साथ किया।मिश्रा ने कहा कि श्री महाकाल लोक संस्कृति और विकास का संगम द्वार है। गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने द्वादश ज्योतिर्लिंग का वर्णन संस्कृत श्लोक के साथ किया। डॉ मिश्रा ने कहा कि श्री महाकाल लोक संस्कृति और विकास का संगम द्वार है। समूचे शिव परिवार की पूज्य उपस्थिति और अद्भुत शिल्प महाकाल लोक को अकल्पनीय और अलौकिक बनाता है। महाकाल लोक शिव का अद्भुत, अकल्पनीय और अलौकिक संसार है। दिव्यता,भव्यता और आध्यात्मिकता के इस संगम के क्षण का साक्षी होगा पूरा देश होगा।
वहीँ उन्होंने महाकाल लोक का श्रेय लेने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा झूठ का शगल रखने वाले कमलनाथ ने बाबा महाकाल को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कमलनाथ ने कांग्रेस और बेरोजगारों झूठ बोला। कमलनाथ जी बाबा महाकाल को तो बख्श देते। 2017 में शिवराज सरकार में यह प्रस्ताव बना था। 2018 में इसका टेंडर लगा तब शिवराज जी की सरकार थी। कमलनाथ कहाँ से आ गए। उन्होंने कहा कमलनाथ सरकार में यह ठन्डे बस्ते था। शिवराज सरकार फिर आई तब 856 करोड़ का प्रस्ताव बना। जिसमे 351 करोड़ का फर्स्ट फेज है। जिसको पीएम मोदी लोकार्पित कर रहे है। उन्होंने कहा कमलनाथ जी को अच्छे काम की तारीफ करना चाहिए।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |