Advertisement
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक हत्या का मामला सामने आया है। जहाँ एक 26 वर्षीय महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गयी है। महिला का डेढ़ साल का बेटा भी है। जो की उसकी माँ की मौत से बिलकुल बेखबर है। घटना 6 अक्टूबर गुरुवार की दोपहर की है। जब महिला का पति घर पर पंहुचा तब उसने देखा देखा उसकी पत्नी पड़ी हुई थी और उसक बेटा उसकी माँ के शव से खेल रहा था । उसके पति ने महिला को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पति ने देखा की घर से कुछ नकदी और और सोना गायब है। जिसके बाद इन सबकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा ही की घर से करीब 10 तोला सोना व 50 हजार रुपए नकदी चोरी हुआ है। वहीं आशंका ये भी जताई जा रही है। की मौत का कारण कहि चोरी तो नहीं है।
जानकारी के अनुसार मृतका माला शर्मा जनकगंज स्थित अयोध्या नगरी गली नंबर-2 में अपने पति मनीष शर्मा के साथ रहती थी। उसका एक डेढ़ साल का बेटा भी था। लुटेरों महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और पूरा माल लेकर वहां से भाग निकले। पर पुलिस को वहां फोर्स एंट्री के कोई सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन हैरत की बात यह है कि जिस घर में महिला और उसका पति रहता है उसके ऊपर वाली मंजिल में उसके घर किराएदार भी रहते हैं। महिला के साथ इतना सब कुछ हो गया और किराएदार को महिला की हत्या होने की भनक तक नहीं लगी। फोर्स एंट्री या महिला के शरीर पर संघर्ष के कोई निशान न होने पर पर पुलिस के पति की कहानी पर संदेह है। सीएसपी मुनेश राजोरिया का कहना है कि एक महिला की उसी के घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा हैं। हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |