Advertisement
मध्य प्रदेश के इंदौर में 72 घंटे के अंदर दूसरा गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस बार 14 साल की बच्ची के साथ 2 लोगों ने गैंगरेप किया है। मिली जानकारी के अनुसार रेप करने वाले दोनों ही आरोपी पीड़िता के परिचित है। इंदौर की कनाडिया पुलिस ने रेप और पास्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही कराड़िया पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि कनाड़िया थाना क्षेत्र में रविवार रात इलाके के रहने वाले आरोपियों ने 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को उसके घर से कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि मजदूर का काम करने वाला आरोपी मनीष शनिवार की देर रात पीड़िता के घर गया था और उस समय परिवार सो रहा था। पुलिस ने कहा कि मनीष ने दरवाजा खटखटाया जिसे पीड़िता ने खोला। पुलिस ने आगे कहा कि मनीष ने उसका गला घोंट दिया और उसे पास की एक बहुमंजिली इमारत के एक फ्लैट में ले गया। जहां एक अन्य आरोपी धर्मेंद्र पहले से मौजूद था। जिसके बाद आरोपी मनीष ने लड़की को जबरन काबू में किया और उसके साथ बलात्कार किया।
बाद में दोनों आरोपी लड़की को बुरी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। लड़की किसी तरह अपने परिवार के पास पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सामूहिक बलात्कार के लिए धारा 376-डी और पोक्सो अधिनियम की धारा 5,6 के तहत मामला दर्ज किया। इस घटना को लेकर थाना प्रभारी कनाड़िया जगदीश जामरे ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया है। वे फरार हैं और उनके मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हैं। मनीश ने हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र की मौजूदगी में लड़की से रेप किया। जामरे ने कहा शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी और परिवार के बीच अपराध की घटना में कोई दुश्मनी या प्रेम प्रसंग नहीं है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |