Advertisement
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का त्यागपत्र स्वीकार करके उसे राज्यपाल फागू चौहान के पास भेज दिया है। पर्यटन मंत्री कुमार सर्वजीत को नया कृषि मंत्री बनाया गया है। इससे पहले, कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपना त्यागपत्र उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सौंप दिया था। नीतीश कुमार मंत्रीमंडल से विधि मंत्री कार्तिकेय सिंह के त्यागपत्र के बाद सुधाकर सिंह इस्तीफा देने वाले दूसरे मंत्री हैं। सुधाकर सिंह ने हाल ही में अपने विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि 2006 में कृषि उत्पाद विपणन समिति अधिनियम और मंडी व्यवस्था को समाप्त किया जाना किसान विरोधी था। बिहार के कृषि मंत्री के त्यागपत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य के भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि सुधाकर सिंह को कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने के लिए त्यागपत्र देने के लिए मजबूर किया गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |