Advertisement
भाजपा के सत्ता का भूत झाड़ू मार-मार कर उतारा जा सकता है
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कांग्रेस को कंफ्यूज पार्टी कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपसी झगड़े में ही खत्म हो जाएगी। संजय सिंह निवाड़ी जिला के ओरछा में आप पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में आए हुए थे। संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस एक कंफ्यूज पार्टी है और उनकी पार्टी आपसी झगड़े से ही खत्म हो जाएगी। वह आपस में झगड़ा कर रहे हैं पहले झगड़ा करने के लिए G23 बनाया। अभी आपने अशोक गहलोत का प्रकरण देखा होगा। मैं यह कह सकता हूं देश में भारतीय जनता पार्टी का एक ही विकल्प है आम आदमी पार्टी। मोदी जी का एक ही विकल्प है अरविंद केजरीवाल। संजय सिंह ने आप पार्टी के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक चुनाव आपने मोदी जी को जीता कर देख लिया, एक चुनाव आपने योगी जी को जीताकर देख लिया। अरे यह तो शहर की सफाई का काम है, सफाई के लिए क्या काम आती है...झाड़ू और झाड़ू का एक और काम है...भूत उतारने के लिए क्या काम आती है...झाड़ू। वैसे ही भारतीय जनता पार्टी के दिमाग पर सत्ता का जो भूत सवार है उसे झाड़ू मार-मार कर उतारना है। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि धर्म के नाम पर वोट देकर देख लिया, 75 साल बंटवारे के नाम पर वोट देकर देख दिया। एक बार स्कूल के नाम पर, शहरों की सफाई के नाम पर और अस्पताल के नाम पर वोट देकर देखिए।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |