Advertisement
विरोध करने पर की छात्रा से की मारपीट
मध्य प्रदेश में बुरहानपुर से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई जी। यहां शिक्षक के घर जा रही छात्रा के साथ एक मनचले युवक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो मनचले ने उसके साथ मारपीट भी की। छात्रा ने डरकर यह बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित छात्रा की शिकायत पर शिकारपुरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 354 और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नया मोहल्ला में अज्ञात आरोपी युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा 8वीं में पढ़ती है। और छात्रवृत्ति के लिए वह फार्म लेने शिक्षक के घर जा रही थी। तभी अज्ञात युवक उसका पीछा करते हुए पहुंचा और उसका हाथ पकड़कर उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। जब उसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद हाथ में चोट भी लगी है। छात्रा ने बताया कि वह आरोपी को नहीं जानती, लेकिन देखकर उसे पहचान जाएगी। 19 सितंबर को कक्षा 10वीं की एक छात्रा का आरोपी ने रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी की। जिसके बाद छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसे थप्पड़ भी मारे। इस दौरान उसका एक दोस्त वीडियो बना रहा था। इस घटना का खौफ छात्रा के दिमाग पर ऐसा पड़ा कि, उसने स्कूल जाना ही भी बंद कर दिया था।
बता दें कि कुछ दिन पहले हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। जहां एक मनचले ने स्कूल से लौट रही छात्रा का रास्ता रोक छेड़छाड़ और मारपीट की थी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |