Advertisement
जहाँ एक तरफ राजस्थान में पायलेट और गहलोत के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर सोनिया गाँधी ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को दिल्ली बुलाया है। जिसे लेकर राजनैतिक गलियों में चर्चा होने लगी है। आशंका जताई जा रही है की कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ हो सकते है। इस बात की पुष्टि सभी किसी भी तरह से नहीं हुई है। कहा जा रहा है की राजस्थान में मची राजनैतिक जंग के चलते कमलनाथ को दिल्ली बुलाया गया है। राजस्थान में गहलोत गुट के विधायकों के इस्तीफे के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ को डैमेज कंट्रोल के लिए बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस सियासी जंग का ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सबसे प्रमुख दावेदार माने जा रहे जिसके चलते राजस्थान में इस संकट की नौबत आयी है। और इसी की चलते अब यह कहा जा रहा है की जो अपने हे राज्य में अपनी सरकार रहते हुए अपनी ही सरकार नहीं संभल पाया उसे कांग्रेस के अध्यक्ष की कमान कैसे सौंपी जा सकती है। जिसके बाद अब अशोक गहलोत के अलावा दुसरे नामों पर विचार किया जा रहा है। जिसमे सबसे आगे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |