Advertisement
मध्यप्रदेश के इंदौर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है। जहाँ एक सौतेले भाई ने अपनी बहन के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। जिसके खिलाफ महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने बताया की उसके सौतेले भाई ने उसके साथ ज़बरदस्ती समबन्ध बनाये। जिससे पीड़िता गर्भवती हो गयी। जिसके बाद उसने यह बात आरोपी को बताई तो उसने अबॉर्शन का दवाब बनाना शुरू कर दिया। लेकिन पीड़िता ने अबॉर्शन से मना कर दिया और एक बेटी को जन्म दिया। जिसको आरोपी ने मारने को कहा। जिसके बाद रविवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसका सौतेला भाई है और उसकी शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी एक महीने के लिए मायके गयी हुई थी। उसी दौरान उसने मुझे जबरदस्ती जूस पिलाया जिसके कुछ देर बाद मैं बेहोश हो गई। और जब होश आया तब उसे पता चला की उसके साथ यह सब हुआ है। इसके बाद आरोपी समाज और परिवार का डर बताकर लगातार मेरे साथ गलत काम करता रहा। कुछ महीने बाद मेरे गर्भवती होने का पता चला, तो मैं डर गई। यह बात सौतेले भाई को बताने पर उसने मुझपर बच्चा गिराने का दबाव बनाया। और वह मुझे डॉक्टर के पास अबॉर्शन के लिए ले गया। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद अबॉर्शन करने से मना कर दिया। कुछ समय बाद परिवार को यह बात पता चली तो उन्होंने मुझे घर से निकाल दिया। इसके बाद सौतले भाई ने मुझे अलग कमरा दिलवा दिया। और में वहां रहने लगी और मुझे डेढ़ महीने पहले ही एक बेटी हुई। जिसे आरोपी ने मारने का कहा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |