Advertisement
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवा संघ के प्रमुख मोहन भागवत केदिल्ली में मस्जिद और मदरसा जाने पर कहा की आरएसएसएस हमेशा मुसलमानों के लिए दुष्प्रचार करती रही है कि मुसलमान अल्पसंख्यक से बहुसंख्यक हो जाएंगे, जबकि ऐसा नहीं है। जिसपर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा की हम ना ही किसी धर्म के विरोधी हैं और ना ही मुसलमानों से बैर हैं। हमारे प्रदेश और देश में आतंकियों की खैर भी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम रहीम और रसखान के उपासक रहे हैं। उन्होंने कहा की संघ प्रमुख भागवत की सोच पहले से ही स्पष्ट है। हम किसी धर्म और मजहब के खिलाफ नहीं हैं। हमारी संस्कृति शुरुआत से ही ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की रही है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर भी तंज कस्ते हुए कहा की पार्टी इस समय दुविधा में है। 4 साल में अध्यक्ष नहीं चुन पाई। कार्यकारी अध्यक्ष से ही काम चला रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए जिसके नाम का प्रस्ताव पास हुआ था, वह अध्यक्ष बनना नहीं चाहते। जो अध्यक्ष बनना चाह रहे हैं, उसे पार्टी बनाने को तैयार नहीं। गृहमंत्री शुक्रवार को जबलपुर पहुंचे जहाँ उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा भी की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |