Advertisement
मोहाली से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 लड़कियों की नहाते हुए वीडियो वायरल हो गयी। इसका पता चलते ही सारे छात्रों ने हॉस्टल के बहार आकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार वीडियो वायरल होने के डर से 8 लड़कियों ने ख़ुदकुशी की भी कोशिश की है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है की यह साडी वीडियो वायरल करने के पीछे हॉस्टल की ही एक लड़की का हाथ है। युवती ने पहले हॉस्टल में रह रही लड़कियों की नहाते हुए वीडियो बनाई और अपने बॉयफ्रेंड को भेज दी। जो उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आरोपी युवती का कहना है की यह सब उसने किसी के दवाब में आकर किया है। घटना को लेकर एक ऑडियो भी वायरल हुआ है जिसमे एक छात्र यह कहते हुए सुनाई दे रही है की यूनिवर्सिटी प्रशासन मामला दबाने की बात कह रहा है। हालाँकि ऑडियो की पुष्टि फ़िलहाल नहीं हुई है।
दरअसल जिन 60 छात्राओं के वीडियो वायरल हुए है और आरोपी छात्रा सभी एमबीए की छात्राएं है। आरोपी छात्रा काफ़ी समय से दूसरी छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बना रही थी। और वह ये सारी विडिओ उसके बॉयफ्रेंड को भेज रही थी। जिसने यह सारे वीडियो इंस्टा पर वायरल कर दिए। यह वीडियो एक छात्रा ने देखा जिसके बाद गर्ल्स हॉस्टल में हड़कंप मच गया। पहले छात्राओं को लगा की 4 -5 छात्राओं के वीडियो है। लेकिन बाद में पता चला की लगभग 60 लड़कियों के नहाते हुए वीडियो वायरल हुए है। छात्राओं को इसका पता चलते ही उन्होंने आरोपी छात्रा के कमरे के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। और हॉस्टल के बहार आकर प्रदर्शन करने लगे। मामले की जानकारी लगने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है की छात्रा ने कई आपत्तिजनक वीडियो लड़के को भेजे है। जिसके लिए सख्त एक्शन लिया जायेगा। वहीं के पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की बात कही है। फ़िलहाल आरोपी छात्रा पुलिस हिरासत में है। जहाँ उससे पूछताछ की जा रही है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |