Advertisement
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। भारी हंगामे के बीच विधानसभा में कुर्ता फाड़ पॉलिटिक्स देखने को मिली। सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा ने सदन में अपना कुर्ता फाड़ा लिया। और उन्होंने सत्ता पक्ष के विधायक उमाकांत शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए। दरअसल कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने उनके साथ मारपीट करने के साथ उनका गला दबाने की कोशिश की। पांचीलाल मेड़ा इसकी शिकायत को लेकर आंसदी का घेराव किया। उनका साथ देने के लिए कांग्रेस के कई अन्य विधायक भी उनके पास पहुंच गए है। वहीं हंगामा होता देख भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा भी आंसदी की ओर बढ़े। और भारी हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करने पड़ी। इतना ही नहीं मेड़ा मीडिया से बात करते हुए वे रो भी दिए। अपने साथी विधायक को रोता हुए देख कांग्रेस जीतू पटवारी ने उनके आंसू पोंछे। उस दौरान मेड़ा ने कहा कि कल बुधवार को मैं जब विधानसभा में अध्यक्ष के पास जा रहा था, तब गेट पर पुलिसकर्मियों ने मेरे साथ मारपीट की।गुरुवार को सदन की कार्रवाई शुरु होते ही कांग्रेस ने पोषण आहार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। सदन की कार्यवाही शुरु होने से पहले विपक्षी विधायक विधानसभा के गेट नंबर तीन पर धरना दिया। कांग्रेस ने अपने आदिवासी विधायक पांचीलाल मेड़ा के साथ अभद्रता और उनकी जान का खतरा का मुद्दा उठाया। कांग्रेस विधायक ने मीडिया से बात करते हुए अपनी जान को खतरा बताया। बता दें कि सदन में लगातार हंगामे के बीच अनुपूरक बजट के साथ कई अन्य विधेयक पारित किए गए। और लगातर हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। इससे पांच दिन चलने वाला मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मात्र तीन दिन में ही खत्म हो गया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |