Advertisement
मध्य प्रदेश में जबलपुर के बिशप पीसी सिंह को नागपुर एयरपोर्ट से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद प्रारंभिक पूछताछ में पीसी सिंह ने कई अहम जानकारी दी है। अब तक 10 एफडी में करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की जानकारी मिली है। साथ ही अलग-अलग बैंकों में 174 खाते मिले हैं, इसमें से 128 बैंक खाते सिंह और उसके परिवारवालों के नाम हैं। और बाकी 46 खाते शैक्षणिक संस्थाओं के होना पाए गए हैं। जबलपुर ईओडब्ल्यू के अधिकारी ने बताया कि बिशप पीसी सिंह को नागपुर एयरपोर्ट पर अभिरक्षा में लिया गया है। बिशप के हर मूवमेंट पर हमारी नजर थी। और हमें जानकारी मिली थी कि वह नई दिल्ली-बेंगलुरु होते हुए नागपुर आ रहा है। बिशप पीसी सिंह अपने आप को किसी वीआईपी से कम नहीं समझता है। उसने अपनी सुरक्षा के लिए गनमैन तैनात कर रखे हैं। टीम में आठ से 10 गनमैन रहते हैं। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति एवं मिशन स्कूल के लिए आवंटित जमीन का व्यवसायिक उपयोग करने वाले अरबपति बिशप पीसी सिंह विदेश भागने की फिराक में था। ईओडब्ल्यू की पूछताछ में उसके विदेश भागने का खुलासा हुआ है। बता दें कि बिशप के घर छापे में 1 करोड़ 65 लाख नगद मिली थे। जिसमें 18 हजार की विदेशी करेंसी भी बरामद हुई थी। वहीं 80 लाख 72 हजार के सोने के जेवर के अलावा लग्जरी कार और इंपॉर्टेंट वॉच भी बरामद हुई थी। बिशप पीसी सिंह के खिलाफ स्कूलों से मिलने वाले पैसों से धार्मिक संस्थान संचालन करने का आरोप है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |