Video

Advertisement


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने लिए जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने  लिया जायजा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्योपुर जिले के कराहल में होने वाली यात्रा की तैयारियों का आज जायजा लिया। उन्होंने तैयारियों के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री  व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे। मुख्यमंत्री चौहान ने नामीबिया (अफ्रीका) से कूनो राष्ट्रीय उद्यान में प्रतिस्थापित किए जाने वाले चीतों के संबंध में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व में लगे अधिकारियों से भी चर्चा की। केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, उद्यानिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं श्योपुर जिले के प्रभारी  भारत सिंह कुशवाह, विधायक सीताराम आदिवासी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के  प्रमुख सचिव  उमाकांत उमराव, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के कमिश्नर आशीष सक्सेना, एडीजीपी राजेश चावला, कलेक्टर श्योपुर  शिवम वर्मा, पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह तथा  संबंधित विभाग  के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी की 17 सितंबर की कराहल यात्रा के मद्देनजर बनाये गये मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, आपातकालीन सेवाओं सहित मेडिकल सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही स्व-सहायता समूहों के उन्मुखीकरण की दिशा में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने उन्मुखीकरण कार्यक्रम में आने वाले स्व-सहायता समूह के सदस्यों के आने-जाने एवं कार्यक्रम स्थल पर की गई व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को सभी तैयारियाँ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये टेन्ट तथा अन्य व्यवस्थाओं को देखा।  मुख्यमंत्री चौहान ने प्रशासनिक अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएँ प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव और निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया प्लान पर भी प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। 

Kolar News 11 September 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.