Advertisement
मध्य प्रदेश में किसानों के लिए मूल्य समर्थन योजना के तहत मूंग और उड़द की खरीद के लिए 25 क्विंटल की मौजूदा सीमा में छूट दी है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने आज मध्य प्रदेश में किसानों के लिए गर्मी के मौसम 2021-22 के दौरान मूल्य समर्थन योजना के तहत मूंग और उड़द की खरीद के लिए 25 क्विंटल की मौजूदा सीमा में छूट दी है। इसे बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रति किसान प्रतिदिन कर दिया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निर्देश पर मध्य प्रदेश के किसानों के लिए इस छूट को मंजूरी दी गई है। इससे पहले मध्य प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर मध्य प्रदेश के किसानों की समस्याओं पर चर्चा की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |