Advertisement
विधायकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का वन-टू-वन
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा की तैयारी अब मैदानी तौर पर भी शुरू हो गई है। गुरुवार को रीवा और नर्मदापुरम जिले के नेताओं को सत्ता-संगठन ने नसीहतों के डोज दिए। दरअसल, रीवा नगर निगम में महापौर का चुनाव भाजपा हार गई थी। इसके चलते वहां के नेताओं पर सत्ता-संगठन की टेढ़ी नजर है। क्षेत्रीय विधायकों की परफॉर्मेंस को लेकर सत्ता-संगठन संतुष्ट नहीं है। इस कारण सीएम शिवराज, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रीवा के विधायकों से वन-टू-वन मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार नर्मदापुरम के विधायकों से भी वन-टू-वन चर्चा की गई। इसमें विधायकों को फटकार मिली। हर विधायक से उनके कामकाज के बारे में भी पूछा गया। खास बात यह है कि कि सत्ता और संगठन दोनों की ओर से विधायकों को आगे के लिए संभल जाने की चेतावनी दी गई है। इस वन-टू-वन समीक्षा के बादे प्रदेश कार्यालय में सीएम, वीडी और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने आगे की रणनीति पर भी मंथन किया। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा गुरुवार रात को ही रीवा के लिए भी रवाना हो गए। शुक्रवार को वे रीवा से सीधी पहुंचेंगे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |