Advertisement
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक छात्र ने खुदको ही करंट लगा कर आत्महत्या कर ली। जो भी यह सुन रहा है वह सोचने पर मजबूर हो गया है की कोई खुदके साथ इतनी क्रूरता कैसे कर सकता है। दरअसल शनिवार की शाम नीलबड़ इलाके में रहने वाले छात्र ने अपने दोनों हाथों पर छिला हुआ बिजली का तार बांधा और फिर प्लग में तार का दूसरा सिरा लगाकर झाडू से स्विच ऑन कर दिया। जिसके बाद छात्र करंट लगने की वजह से छटपटाया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कुलदीप वर्मा (20) पिता गजराज सिंह बिलकिसगंज, सीहोर का रहने वाला था। इसी साल उसने बीएससी की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वीएनएस कॉलेज में बी.फार्मा के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। वह कृष्णा कॉलोनी नीलबड़ में किराए से रहता था। शनिवार शाम करीब साढ़े 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुलदीप कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके कमरे का दरवाज़ा तोडा। जहाँ उन्हें कुलदीप मृत मिला। उसने बी-फॉर्मा में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। सोमवार को छात्र का एडमिशन होना था। फिलहाल पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |