Advertisement
मध्यप्रदेश के गुना से 3 नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया था। और यह केस उस समय काफी सुर्ख़ियों में भी रहा था। इस ट्रिपल मर्डर केस में अब 5 साल बाद अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। 3 मर्डर करने वाले आरोपी को अदालत ने उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने टीवी पर क्राइम शो देखकर वारदात को अंजाम दिया था। जब आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था उस दौरान आरोपी की उम्र 17 वर्ष थी। लेकिन इस अपराध को हीनियस क्राइम मानते हुए कोर्ट ने हर उस दलील को खारिज कर दिया, जिसमें अपराधी को नाबालिग मानकर रहम की अपील की गई। पुलिस ने इस मामले में अपराधी की मां को भी सह आरोपी बनाया था, जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है।
दरअसल सिंचाई विभाग में पदस्थ अंतर सिंह मीना ने अपने बेटे हेमंत (17) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हेमंत 18 मई की रात 8 बजे पिता से 40 हजार रुपए लेकर सेकंड हैंड बाइक खरीदने का कहकर निकला था। उसके साथ 17 साल का दोस्त हनी दुबे भी था। अंतर सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पिता ने हनी और उसकी मां पूनम पर शक जताया था। जिसके बाद पुलिस ने हनी और उसकी मां पूर्णिमा उर्फ पूनम उर्फ पक्का से पूछताछ की। और काफी हाई प्रोफाइल लोगों से जान पहचान होने के कारण। पूनम को बचाने के लिए कई लोगों के फ़ोन ठाणे में आने लगे। वहीं इसी दौरान पपोलिस को खबर मिलती है की हनी के दो दोस्त लोकेश लोधा और ऋतिक नामदेव भी लापता हैं। और जब उनकी तलाश की गयी तब पुलिस को एक के बाद एक तीनो की जली हुई लाश मिली। जब पुलिस ने आगे जांच की तब नाबालिग के ही हत्या करने की बात सामने आयी। और पता चला की नाबालिग को टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले एक क्राइम शो से मर्डर का आईडिया आया था।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |