Advertisement
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर लव जिहाद का मामला है। जहा एक मुस्लिम युवक ने जाति और धर्म छिपाकर हिन्दू युवती से दोस्ती की, फिर प्यार के जाल में बांध लिया और उसे होटल ले गया। यहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि, इस घिनौनी करतूत में आरोपी का एक वकील दोस्त भी उसके साथ था। पीड़िता के आरोप के मुताबिक, आरोपी के साथ साथ उसके वकील दोस्त ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। पिलहा, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि, मामला भोपाल के पिपलानी थाना इलाके का है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में पुलिस को बताया कि, फरहान नामक युवक ने प्रिंस बनकर उसे पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का ये भी कहना था कि, इस काम में आरोपी का एक वकील दोस्त ने उसकी ना केवल मदद की, बल्कि उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में ये भी बताया कि, उसके साथ किये जा रहे कृत्य का जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने कहा कि, अगर उसने ये बात किसी को बताई तो वो वो उसे जान से मार देंगे। फिलहाल, पीड़ित की शिकायत के आधार पर पिपलानी पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |