Advertisement
शादीशुदा महिला के प्यार में पागल एक आशिक की दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के गुप्तांग में किसी हथियार से हमला कर दिया। जिससे महिला को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद हरकत में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि एक महिला अपने परिजनों से आकर मोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कि उसके पड़ोस का रहने वाला एक युवक ने उस पर हमला किया है। महिला युवक को जानती थी। मामले में यह भी खुलासा हुआ है कि 3 दिन पहले युवक द्वारा महिला से संबंध बनाए जाने की बात कही थी। जिस पर महिला ने इनकार कर दिया था और शादीशुदा होने का हवाला दिया था। आरोपी ने महिला को देख लेने की धमकी दी थी। जब महिला अपने पति बच्चों के साथ सो रही थी, तभी महिला तक किसी ने कपड़े हटाने का प्रयास किया महिला को लगा कि उसका पति है। लेकिन आरोपी ने उसके गुप्तांग पर हमला कर दिया। जिसके बाद महिला चिल्लाई। महिला ने देशा कि एक शख्स भाग रहा था। जिसे वह पहचान गई और देखा कि वह उसका पड़ोसी था। पुलिस ने तत्परता से प्रकरण दर्ज करते हुए चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। साथ ही अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |