Advertisement
मध्यप्रदेश के खरगोन से एक मामला सामने आया है। जहाँ कुछ लोगों ने चोरी के शक में एक युवक को नंगा करके बुरी तरह से पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक आदित्य ढोल बजने का काम करता है। और जिस दिन उसके साथ यह घटना हुई उस दिन भी वह कहीं ढोल बजाने गया हुआ था। वहां से लौटते समय कुछ लोगों ने उसे चोर आया चोर आया बोलकर घेर लिया और मारने लगे। मार पीट करते हुए उन चार लोगों ने उसको मुसलमान है बोलकर उसके कपड़े उतरे और बुरी तरह से लात घूंसे मारे। पुलिस ने बताया की यह मामला औद्योगिक क्षेत्र निमरानी की नर्मदा फूड कंपनी का है। कंपनी के 4 कर्मचारियों को युवक पर शक था की आदित्य ने ही गेहूं की बोरियां चुराई है। उन्होंने बताया की यह मामला 2 अगस्त का है लेकिन उसकी वीडियो अब सामने आयी है। और वीडियो के सामने आते ही वीडियो में दिख रहे चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। और इस केस में लापरवाही बरतने के लिए चौकी प्रभारी को ससपेंड कर दिया गया है। पुलिस का कहना है की आरोपियों ने धर्म की बात को लेकर पपितायी करने से इंकार किया है। उनका कहना है की हमने सिर्फ चोरी के शक के चलते उसकी पिटाई की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जान कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |