Advertisement
मध्यप्रदेश से एक बोहत हैरतअंगेज मामला सामने आया है। मामला राजगढ़ के कुरावर थाना इलाके के माना जोड़ का है जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करवा दी। आरोपी पति बद्रीप्रसाद मीणा ने पहले अपनी पत्नी का 35 लाख का बीमा करवाया और उसके बाद 5 लाख रूपए में उसकी सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। मामला राजगढ़ । पुलिस ने बताया की 26 जून को पूजा मीणा की किसी अज्ञात ने गोली मरकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तब उसमे बद्रीप्रसाद मीणा का नाम सामने आया और उसका सारा षड़यंत्र धरा रह गया। दरअसल 26 जुलाई को रात 9 बजे के आसपास बद्रीप्रसाद अपनी बीवी को बाइक पर लेकर निकला। और कुरावर थाना इलाके के माना जोड़ के पास उसने बाइक ख़राब होने की बात कही। उसके बाद बद्रीप्रसाद बाइक ठीक करने का नाटक करने लगा और पूजा को उसने वही सड़क किनारे बैठा दिया। फिर प्लान के मुताबिक पास में छिपे गोलू, शाकिर, हुनरपाल ने पूजा को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया की आरोपी के ऊपर लगभग 40-50 हज़ार रूपए कर्ज़ा था। जिसे चुकाने के लिए उसने यह साजिश रची। आरोपी बद्रीप्रसाद ने पहले अपनी बीवी का 35 लाख का बिमा करवाया। बिमा की राशि हड़पने के लिए उसने पत्नी की हत्या का प्लान बनाया और 5 लाख में उसे मारने की सुपारी दी। और उसकी हत्या करवा दी। हत्या के मामले में बद्रीप्रसाद ने उसके मौसेरे भाई को फ़साने की कोशिश के लेकिन उसमे वो असफल रहा। आरोपी ने गूगल और यूट्यूब पर वीडियो देख कर तरीके ढूंढे थे। की बिमा का पैसा जल्द से जल्द कैसे मिले। जानकारी के अनुसार आरोपी ने सुपारी के 5 लाख भी उधर लेकर दिए थे। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी बद्रीप्रसाद हुनरपाल सिंह को हिरासत में ले लिया है। बाकि के दो आरोपी गोलू और शाकिर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |