Advertisement
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर पूरे देश में तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। घर-घर तिरंगा उपलब्ध कराने के लिए बीजेपी ने भोपाल के मुख्यालय में तिरंगा विक्रय केंद्र की स्थापना की। मध्य प्रदेश में आजदी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक घरों पर तिरंगा लहराएगा। पूरे प्रदेश में 36 हजार तिरंगा वितरण केन्द्र बनाए गए हैं। केंद्र सरकार की वेबसाइट harghartiranga.com पर तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अपलोड करने पर अपना सर्टिफिकेट लें सकते हैं।वहीं प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने ₹500 में तिरंगा खरीद कर विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया। वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश कार्यालय सहित सभी 1070 मंडलों व जिला केन्द्रों पर इस तरह के केन्द्र बनाये जा रहे हैं। हालांकि बीजेपी के विक्रय केंद्र खोलने पर कांग्रेस ने आपत्ति की है। कांग्रेस ने दलील देते हुए कहा कि तिरंगा खरीदना और बेचना तिरंगे का अपमान है। यह ठीक होता कि बीजेपी तिरंगे मुफ्त में वितरित करती। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने विश्व की सबसे धनवान पार्टी भाजपा के राजधानी स्थित प्रदेश मुख्यालय, दीनदयाल परिसर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा द्वारा तिरंगा विक्रय केंद्र प्रारंभ किये जाने को एक अक्षम्य राजनैतिक अपराध बताते हुए कहा कि हमारी आजादी, स्वाभिमान, गौरव और अस्मिता के प्रतीक तिरंगे को सशुल्क विक्रय करना बेहद शर्मनाक और आपत्तिजनक है। हालांकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस का दिवालियापन करार दिया है। वी डी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को हर अच्छे अभियान से दिक्कत है। कोरोना काल में वैक्सीनेशन के अभियान पर पीएम नरेंद्र मोदी की दुनियाभर में प्रशंसा हुई लेकिन उसमे भी कांग्रेस को दर्द हुआ। इसी कड़ी में भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुए बीजेपी तिरंगा विक्रय केंद्र खोलकर इसे बेच रही है यह अफसोसजनक है। जिसके बाद ऐरफ मसूद ने निशुल्क तिरंगा बांटने का ऐलान किया है। वे 11 से लेकर 13 अगस्त तक पुराने भोपाल, जहांगीराबाद और 6 नंबर स्टॉप स्थित अपने कार्यालय में तिरंगा लोगों को बांटेंगे। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त देश की जश्न-ए-आजादी के इस खास मौके पर हर घर में तिरंगा लगाया जाए।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |