Advertisement
ये तो सभी जानते ही कि पुलिस का काम जनता की सुरक्षा करना और देश में शांति व्यवस्था स्थापित करना है। लेकिन अगर पुलिस वाले ही अपराध करने लगे तो फिर कैसे कोई उन पर भरोसा कर सकता है, ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आया है, एक पुलिसवाले ने अपने साथ काम करने वाली महिला के साथ पहले तो लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया, जब महिला को समझ में आया कि उसके साथ धोखा हो रहा है तो उसने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया । पुलिस ने मामले की गंभीरत को देखते हुए एएसआई को धर दबोचा। डॉयल-100 में काम करने वाले एएसआइ राजकुमार कौरव के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया है। एएसआइ साथ में काम करने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम के जाल में फंसा लिया तथा लिव-इन रिलेशन में रखकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों जब एएसआइ ने शादी करने से मना कर दिया तो युवती ने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार व अजा-जजा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर एएसआई को हिरासत में ले लिया है। एएसआइ की उम्र करीब पचास साल है तथा वह बजरिया इलाके में अपने परिवार के साथ रहता है। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने बताया कि महिला जिस घर में काम करती थी, उस घर के मालिक के बेटे ने महिला को बहाने से अपने साथ ले गया। घर ले जाकर उसने महिला को बंधक बना लिया। उसने महिला के हाथ-पैर बांध दिए तथा मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद रेप किया। युवक ने महिला को कमरे से बाहर नहीं जाने दिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। रात करीब ढाई बजे महिला युवक के चंगुल से छूटकर घर पहुंची तथा परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद गुरुवार को थाने पहुंचकर महिला ने शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |