Advertisement
मध्य प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान भोपाल जिला पंचायत भवन के बाहर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा पुलिसकर्मी को पकड़ने का मामला राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। भाजपा द्वारा इस मामले को लेकर दिग्विजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं, साथ ही उन्हें लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भी लिख दिया है। आलम ये है कि, सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग समेत भाजपा के कई नेता दिग्विजय पर जुबानी हमला कर चुके हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह को गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि, इस लोकतंत्र की पूरी प्रक्रिया को कांग्रेस शर्मसार करने में जुटी है। भोपाल के गुंडों के इकट्ठा कर चुनाव को रोकने का प्रयास हो रहा है। दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में जिला पंचायत के चुनाव रोकने के लिए गुंडागर्दी की गई। सैकड़ों की भीड़ जमा कर कानून को हाथ में लेकर काम किया गया। गुंडों वाली मानसिकता दिग्विजय सिंह की है।वहीं, भाजपा विदायक रामेश्वर शर्मा ने तो इस मामले को कांग्रेस पर पुलिसकर्मी से अलग फॉर्म भरने जा रही महिला को ही अपमानित करने का आरोप लगा दिया। रामेस्वर शर्मा ने कहा कि, फार्म भरने जा रही महिला को आस्तीन चढ़ाकर धक्का दिया गया। उन्होंने एक ट्वीट में ये भी लिखा कि, दिग्विजय सिंह गुंडागर्दी पर उतारू हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |