Advertisement
जिला पंचायत के चुनाव में शिकस्त के बाद दिग्विजय सिंह का तनाव कम नहीं हुआ है। उनके खिलाफ पुलिस अधिकारी से हाथापाई करने और शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला पंचायत चुनाव के दौरान दिग्विजय सिंह द्वारा किए गए प्रदर्शन की घोर निंदा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसा अशोभनीय व्यवहार किसी पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। कॉलर पकड़ रहे हैं पुलिस अफसर की। चिल्ला रहे हैं। कलेक्ट्रेट के गेट को धक्का देकर तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। यह बदतमीजी है। लोकतंत्र में जय और पराजय चलती रहती है। लेकिन ऐसी बौखलाहट कि आप पुलिस अफसर की कॉलर पकड़ लेंगे। यह हक और अधिकार किसने दिया आपको। यह अशोभनीय है और आश्चर्य है मुझे, कोई व्यक्ति 10 साल मुख्यमंत्री रह कर ऐसा कैसे कर सकता है। यह तो कांग्रेस की बात का प्रतीक है। जमीन खिसक गई तो गालियां दो और कॉलर पकड़ो। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |