Advertisement
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है, बताया जा रहा है कि साल 2023 की शुरूआत में विधानसभा चुनाव होंगे, इस बार मतदाताओं को अपना आधार मतदाता सूची से लिंक करवाना अनिवार्य होगा, अन्यथा वे मतदान नहीं कर पाएंगे। जानकारी के अनुसार इस बार विधानसभा चुनाव में अगर आपको मतदान करना है, तो सबसे पहले अपने आधार को मतदाता सूची से लिंक करवाना होगा, इस कार्य की शुरुआत निर्वाचन विभाग अगले माह 1 अगस्त से शुरू करने जा रहा है। इस काम के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण की शुरुआत आगामी 27 जुलाई से होने जा रही है। बता दे कि हाल ही में हुए निकाय चुनाव में पूरे मध्यप्रदेश में कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब हो गए थे। अब नया आदेश मतदान करने को लेकर आ गया है। ऐसे में जो मतदाता अपना आधार मतदाता सूची से लिंक नहीं करवाएंगे, उनको विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान के दौरान समस्या आएगी। पैन कार्ड के बाद सरकार ने अब वोटर कार्ड डिटेल को आधार से लिंक करना जरूरी कर दिया है। इससे मतदान सूची में गडबडी, एक से अधिक सूची में नाम जैसे फर्जीवाड़े पर अंकुश लग सकेगा। अब एक व्यक्ति के पास एक ही वोटर आइडी कार्ड होगा, एक से ज्यादा वोटर कार्ड मिलने पर उन्हें रद्द कर दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से उनके आधार कार्ड की कॉपी को एकत्रित करेंगे। रतलाम में एक अगस्त से इसे शुरू किया जाएगा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |