Advertisement
बायपास से लगे भाटखेड़ा गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपने ही घर में फांसी लगाए जाने की घटना ने पुरे गांव में सनसनी सी फैला दी है। बताया जा रहा है कि पत्नी और बच्चे घर के बाहर ही थे तभी ये कदम मृतक ने उठाया है। वहीं कई और भी चर्चाएं लोगो की जुबान पर है कि ये आत्महत्या नहीं, हत्या है। दूसरी और पुलिस अपनी जाँच पड़ताल में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार राम सिंह पिता अम्बालाल उम्र 42 निवासी भटखेड़ा सोमवार की बीती देर शाम अपने ही घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला जिसे लेकर जब पुलिस को सूचना मिली तो वो मोके पर पहुंची और फिर मृतक के शव को नीचे उतारा गया। यह भी बताया जा रहा है जब रामसिंह ने फांसी लगाई तो उसकी पत्नी और बच्चे घर के बहार ही थे। सिटी पुलिस ने इस मामले में कहना है कि रामसिंह अपने ही कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला है और कमरे का दरवाजा भी अन्दर से बंद था। वहीं उसकी पत्नी और बच्चे घर के बाहर ही बैठे थे। जानकारी लेने पर पता चला की दोनों के बीच कुछ समय से आपसी विवाद चल रहा था और पत्नी कल ही पीहर से आई थी। और उसे रामलाल ने घर में आने नहीं दिया। फ़िलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर पीएम करवाया जा रहा है,और जाँच भी हर एक पहलू पर की जा रही है। कोशिश है की पुलिस बहुत ही जल्द केस के आखिरी पढ़ाव तक पहुँच जाएगी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |