Video

Advertisement


थाना टीटी नगर पुलिस ने आरोपी को अवैध देशी पिस्टल व एक नग जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
police


भोपाल।  थाना टीटी नगर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कटसी खंडहर मकानो के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से हथियार लिए घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर तस्दीक हेतु पुलिस बल मुखबिर द्वारा बताए स्थान कटसी खंडहर मकानो के पास पहुंचे।  जहां पर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का एक व्यक्ति  खड़ा दिखा। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।  जिससे नाम पता पूंछा तो अपना नाम सरफराज अनवर पिता मोहम्मद अनवर उम्र 27 साल नि. म.नं. 7/ए पीर साहब मस्जिद के पास पीर गेट थाना कोतवाली भोपाल का होना बताया।  जिसकी जामा तलाशी लेने पर कमर के पीछे एक लोहे की धातु से बनी देशी पिस्टल तथा पैंट की जेब से एक नग जिंदा कारतूस मिला।  आरोपी के पास  वैध दस्तावेज नहीं थे।  मौके 1 देशी पिस्टल व 1 नग जिंदा कारतूस जब्त किया गया।  आरोपी को गिरफ्तार कर अप.क्र.807/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया ।

Kolar News 25 September 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.