Advertisement
मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश में 7208 जांच में 93 पॉजिटिव मिले हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश में 7208 जांच में 93 पॉजिटिव मिले हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में संदिग्ध/संक्रमित 28 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 6 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 44 हजार 243 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 33 हजार 12 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 741 की जान जा चुकी है। मंगलवार को प्रदेश में 57 मरीज ठीक हुए। अभी 490 एक्टिव केस है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उनकी तबीयत ठीक है और घर पर क्वारंटाइन है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने का अनुरोध किया है। प्रदेश के 15 जिलों में नए मरीज मिले है। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर में 46 और भोपाल में 17 मरीज मिले है। इसके अलावा बालाघाट में 1, भिंड में 1, दतिया में 1, डिंडौरी में 1, ग्वालियर में 5, जबलपुर में 7, खंडवा में 1, नरसिंहपुर में 3, रायसेन में 3, रतलाम में 1, सागर में 4, सीहोर में 1, उज्जैन में 1 संक्रमित मिला है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |