Advertisement
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर उनके बयान को लेकर निशाना साधा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा मैं इसे दिग्विजय सिंह का विवादित बयान मानता हूं, इनको सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाना है अप्रत्यक्ष रूप से और अगर बात की जाए मध्यप्रदेश की तो यहाँ कांग्रेस सिर्फ दो लोग ही चला रहे हैं, काटू और छाटू। गौरतलब है कि कांग्रेस में भी नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर नाराजगी जमकर सामने आई। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह ने नाराज नेताओं को साधने के लिए बड़ा बयान दिया था उन्होंने कहा कि ये मानकर चलिए कि जिनका टिकट कटा, वो दिग्विजय सिंह ने काटा और जिन्हें टिकट मिला, उन्हें कमलनाथ ने दिया। दिग्विजय सिंह के इसी बयान पर गृह मंत्री ने तंज कसा है। वही प्रदेश में सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार पर गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश में ओवैसी जी का स्वागत है, मध्यप्रदेश की जनता जानती है, ओवैसी किस तरीके से विभाजन की राजनीति करते हैं, प्रदेश की जनता ने बीजेपी को जिताने का मन बना लिया है, वहीं कांग्रेस के आरोप पर बोले कि, कांग्रेस का वोट मध्यप्रदेश में बचा नहीं है और हमें किसी बी टीम की जरूरत नहीं है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |