Advertisement
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों नगर निगम चुनाव की हलचल तेज है। जहां इसी के मद्देनजर कांग्रेस भी अब निगम चुनाव के मैदान में जुटी हुई नजर आ रही है। इसी के साथ कांग्रेस ने पार्षद प्रत्याशियों के लिए अंतिम सूची जारी करते हुए 6 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों का एलान किया है। जिसमें वार्ड क्रमांक 2 से यास्मीन मंसूरी, वार्ड क्रमांक 8 से रुखसाना असलम, वार्ड क्रमांक 74 से शिखा भंडारी, वार्ड क्रमांक 76 से सीमा सोलंकी, वार्ड क्रमांक 80 से तन्मय चोहान और वार्ड क्रमांक 81 नितिन जैन को पार्षद प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने इससे पहले लगभग सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया था। लेकिन 6 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान नामांकन वापसी के 2 दिन पहले किया गया। कुल मिलाकर देखा जाए तो वह लंबे मंथन के बाद कांग्रेस ने इन 6 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। जहां अब देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस इन 6 वार्डों में अपना किस तरह का प्रदर्शन दिखा पाती है। कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी भी इन दिनों लगातार अपने वार्डों में जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं। जहां कांग्रेस इस बार नगर निगम चुनाव जीतने के लिए अपना पूरा दम लगाती दिखाई दे रही है। उधर, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला भी लगातार जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं। अलग-अलग वार्डों में संजय शुक्ला का जनसंपर्क जारी है। इंदौर नगर निगम चुनाव के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस संगठन की ओर से तय किए गए, प्रत्याशियों के चयन के बाद नाराज हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समन्वय बिठाने, और उनकी नाराज़गी दूर करने के उद्देश्य से इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी ने डेमेज कंट्रोल एवं समन्वय समिति का गठन किया है। विधानसभा वार बनाई गई इस समन्वय समिति में तमाम वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |