Advertisement
मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली वॉल पुट्टी बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया है। दरअसल शहर के मांढोताल क्षेत्र में एक वेयरहाउस स्थित है। उसमें नकली पुट्टी बनाने का काम चल रहा था। यह कम्पनी पूरी तरह से गैरकानूनी रूप से चल रही थी, क्योंकि यहाँ ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली पुट्टी बेची जा रही थी। यह जुर्म कॉपीराइट के तहत आता है। यहाँ पर जब क्राइम ब्रांच ने दबिश दी तो 5 लाख की मशीनें और 5 लाख का कच्चा माल बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने कटंगी बाईपास के पास ग्राम औरैया में एक फर्जी रूप से चल रहे वेयरहाउस के आड़ में नकली पुट्टी बनाने वाले कारखाने पर छापा मारा है। छापा मारने के वक्त मौके पर से पुट्टी से भरी बोरियों पर ब्रांडेड कंपनियों का लेबल लगा हुआ पाया गया। साथ ही पुलिस ने वेयर हाउस से ₹5 लाख की मशीनें और लगभग इतनी ही कीमत का कच्चा माल जब्त किया है। इसके बाद पुलिस ने कारखाने को सील कर दिया तथा कारखाने संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मांढोताल के सीएसपी तुषार सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि हमें मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटंगी बाईपास से आधा किलोमीटर दूर ग्राम में बने वेयरहाउस में स्टार पार्क उखरी रोड निवासी मोहन पतवानी नकली पुट्टी बनाने का कारखाना चला रहे हैं। यहां से नामी-गिरामी ब्रांडेड कंपनियों के लेबल वाली बोरियां मिली हैं। जिसमे यह सब नकली पुट्टी भरकर बेच रहे थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने वेयरहाउस में जब दबिश दी तो वहां पर दो मिक्सर मशीनों में मैटेरियल मिक्स किया जा रहा था। साथ ही इसके अलावा दो इलेक्ट्रिक कांटे, सिलाई मशीन और 600 बोरी ब्रांडेड कंपनियों के नाम की पकड़ी हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |