Video

Advertisement


महापौर प्रत्याशियों के नाम के लिए दो दिन मंथन के बाद भी पेंच में फसा हुआ है भाजपा
महापौर प्रत्याशियों के नाम के लिए दो दिन मंथन के बाद भी पेंच में फसा हुआ है भाजपा

मध्य प्रदेश में भाजपा महापौर प्रत्याशियों के नाम पर दो दिन के मंथन के बाद भी पेंच फंसा हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करने दिल्ली पहुंच गए है। ऐसे में चर्चा है कि बीजेपी देर रात तक महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। मध्य प्रदेश बीजेपी के महापौर प्रत्याशियों को लेकर शनिवार देर रात कोर ग्रुप और चुनाव समिति की बैठक हुई। जिसमें पांच सिंगल नामों पर सहमति बनी, लेकिन महानगरों के नामों पर निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद रविवार भी अलग-अलग बैठक हुई, लेकिन भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में नाम पर एक राय नहीं बन पाई। जिसके बाद मुख्यमंत्री सोमवार सुबह पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद दोपहर में दिल्ली पहुंचे। यहां पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य मंत्रियों से चर्चा करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार इंदौर में रमेश मेंदोला ने महापौर का चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। इसके बाद मालिनी गौड़ का नाम सबसे आगे है। हालांकि, अभी गौरव रणदिवे, पुष्यमित्र भार्गव और डॉ. निशांत खरे के नाम भी हैं।
 
ग्वालियर में माया सिंह का नाम प्रमुख है। दरअसल, माया सिंह के नाम पर कोई आपत्ति नहीं है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने समीक्षा गुप्ता का नाम आगे बढ़ाया है। जिस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आपत्ति जताई है। सिंधिया ने अपनी तरफ से किसी का नाम नहीं दिया है। गुप्ता के नाम पर अनूप मिश्रा और नारायण कुशवाहा को भी आपत्ति है। गुप्ता ने 2018 में नारायण कुशवाहा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इसके अलावा सुमन शर्मा का भी नाम है। वहीं, डॉ. वीरा लोहिया का नाम माया सिंह के बाद दूसरे नंबर पर बताया जा रहा है। इसके अलावा जबलपुर में डॉ. जितेंद्र जामदार का नाम तय बताया जा रहा है। हालांकि, पार्टी ने विकल्प के लिए अभिलाष पांडे का नाम भी रखा है। जितेंद्र जामदार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष होने के साथ ही राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त हैं। उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और संघ का खास माना जाता है। बता दें बीजेपी ने शनिवार को उज्जैन से मुकेश टटवाल, रतलाम से अशोक पोरवाल, सतना से योगेश ताम्रकार, छिंदवाड़ा से जितेंद्र शाह और बुरहानपुर से माधुरी पटेल का नाम तय किया है। हालांकि अभी बीजेपी की तरफ से आधिकारिक रूप से लिस्ट जारी होने के बाद इन नामों पर मुहर लग सकेंगी।

Kolar News 13 June 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.