Video

Advertisement


भाजपा महापौर प्रत्याशियों के पांच नाम तय
मध्य प्रदेश महापौर प्रत्याशियों भाजपा कांग्रेस से पिछड़  नगर अध्यक्ष

भाजपा महापौर प्रत्याशियों के पांच नाम तय 

मध्य प्रदेश में महापौर प्रत्याशियों के नाम तय करने के मुद्दे पर भाजपा कांग्रेस से पिछड़ गई है। भाजपा की चुनाव समिति और कोर ग्रुप की शनिवार देर रात तक चली बैठक में पांच शहरों के लिए महापौर प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन के पदाधिकारी रविवार को अन्य 11 शहरों के लिए भी नामों की सूची को अंतिम रूप देंगे।भाजपा मुख्यालय में 5 घंटे चली बैठक में महापौर प्रत्याशी के लिए उज्जैन से मुकेश टटवाल, सतना से योगेश ताम्रकार, छिंदवाड़ा से जितेंद्र शाह, बुरहानपुर से माधुरी पटेल और रतलाम से अशोक पोरवाल के सिंगल नाम तय कर दिए गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार महापौर के नाम को लेकर भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में नाम पर एक राय नहीं बन पा रही है। ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के चलते नाम अटका हुआ है। पार्टी और संगठन के पदाधिकारी दोनों के बीच सहमति बनाने में लगे हैं। ग्वालियर से डॉ. वीरा लोहिया, सुमन शर्मा, माया सिंह और समीक्षा गुप्ता के नाम सामने आए हैं।  पार्टी की तरफ से तय किया गया है कि परिवार और विधायकों को अलग रखा जाए। भोपाल में पार्टी को विधायक कृष्णा गौर के अलावा कोई नाम मिल नहीं रहा है। ऐसे में यदि पार्टी कृष्णा गौर को टिकट देती है तो इंदौर में विधायक रमेश मेंदोला की राह भी आसान हो जाएगी। इंदौर से डॉ. निशांत खरे, पुष्यमित्र भार्गव और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नाम दावेदारों में है। जबलपुर से डॉ. जितेंद्र जामदार, कमलेश अग्रवाल और अभिलाष पांडे के नामों के पैनल पर चर्चा चल रही है।बीजेपी की तरफ से शनिवार को बैठक खत्म करने के बाद रविवार को महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी करने की बात कहीं थी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन पदाधिकारी रविवार को फिर बैठक कर नामों पर चर्चा करेंगे। उसके बाद प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की जाएगी।

Kolar News 12 June 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.