Advertisement
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को जीतने का संकल्प ले लिया है। पार्टी ने चुनाव में विजय के लिए बूथ भूत विजय संकल्प अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा प्रत्याशी ही कमल का फूल है। हमने अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। लेकिन प्रचार का आगाज कर दिया है। विजय संकल्प अभियान में सभी ने संकल्प लिया है कि हमारे बूथ पर बीजेपी के पार्षद और महापौर का जो भी उम्मीदवार होगा, उसे जीत दिलवाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम विचार के लिए काम करने वाले, जनता के विकास के लिए काम करने वाली पार्टी हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। केंद्र और मध्य प्रदेश की सरकार ने विकास और जनता के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यह डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री की केंद्र सरकार और प्रदेश में हमारी सरकार वार्ड का विकास भी करेगी और नगर का विकास भी करेगी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |