Advertisement
रेप केस दिन ब दिन बढ़ते हे जा रहे है। हमे आये दिन ऐसी ख़बरें सुनने को मिलती है। ऐसा हे एक मामला राजधानी के हनुमानगंज इलाके से सामने आया है जहाँ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर 21 साल की लड़की के साथ उसी के घर में रेप किया गया। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की हनुमानगंज इलाके में रहती है। कुछ महीने पहले उसकी पहचान इब्राहिमपुरा निवासी मॉज कुरैशी से एक परिचित के माध्यम से हुई थी। जिसके बाद से उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। वो लोग फोन पर बात करने लगे वहीं एक दूसरे के साथ घूमने-फिरने लगे। इस बीच 22 मई को आरोपी मॉज कुरैशी ने लड़की के घर पहुंचकर प्यार का इजहार कर दिया। आरोपी के चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर लड़की उसे अपने घर ले आई। जिसके बाद लड़के ने उसे कोल्ड-ड्रिंक पीने को दी, जिसे पीने के बाद लड़की को कुछ याद नहीं रहा और इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने लड़की के साथ संबंध बनाए। जब लड़की को होश आया और उसे सारी बात समझ में आयी तब उसने लड़के से शादी करने की बात कही , जिसपर आरोपी ने साफ़ मकना कर दिया की वह उससे शादी नहीं करना चाहता। उसने प्रेमी को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। इससे परेशान होकर लड़की ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया और अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में अपराध दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |