Advertisement
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा सरकार को लॉ एंड ऑर्डर से घेरा है। कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मप्र में दलित उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हर दिन 46 बच्चों के साथ हत्या, रेप और अपहरण जैसे गंभीर अपराध हो रहे हैं। हर दिन 6 मासूम बेटियां रेप का शिकार हो रहीं हैं। प्रदेश में बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध की दर 59.1 प्रतिशत पहुंच गई है। कांग्रेस ने इन आरोपों को लेकर NCRB रिपोर्ट का हवाला दिया है। कांग्रेस ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट का हवाला देकर प्रदेश में तेजी से क्राइम रेट बढ़ने का दावा किया है। कांग्रेस ने रिपोर्ट के अनुसार देश में अपराध के मामले में मध्यप्रदेश को नंबर वन बताया है। कांग्रेस ने एनसीआरबी की 2020 की रिपोर्ट का हवाला देकर शिवराज सरकार को घेरा है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि 2020 में प्रदेश में 9664 उत्पीड़न के मामले दर्ज हुए थे, जो 2021 में बढ़कर 10081 हो गए। PHQ की अजाक शाखा के प्रदेश में चिन्हित 906 हॉटस्पॉट पर दलित उत्पीड़न सबसे ज्यादा होते हैं। 2021 में लापता हुए 10648 महिलाएं और बच्चों में अधिकांश बच्चे 10 से 12 साल की उम्र के हैं. इनमें से 8876 लड़कियां और 1772 लड़के हैं।
कांग्रेस का कहना है कि चाइल्ड राइट्स एंड यू संस्था की रिपोर्ट के अनुसार 2021 में एमपी में औसतन 29 बच्चे, 24 लड़कियां, 5 लड़के हर दिन लापता हो रहे हैं। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार एमपी बाल अपराध और मासूम से रेप के मामले में देश में अव्वल है। एमपी में हर दिन 46 बच्चे की हत्या रेप और अपहरण जैसे गंभीर अपराध हो रहे हैं। हर दिन 6 मासूम बेटियां रेप का शिकार हो रही हैं। प्रदेश में बच्चों खिलाफ होने वाले अपराध की दर 59.1 प्रतिशत है।
केके मिश्रा ने यह भी कहा कि एनसीआरबी की 2020 की रिपोर्ट के अनुसार आईपीसी और एसएसएल के कुल 4 लाख 28 हजार 46 क्राइम हुए। धारा 302 और 304 ए के तहत 14,465 हत्याएं हुईं। अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाफ प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। केके मिश्रा ने गृह मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि गृहमंत्री सनी लियोनी, श्वेता तिवारी, नेटफिलक्स में व्यस्त रहते हैं। कांग्रेस के आरोपों का भाजपा ने भी जवाब दिया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर सरकार को बदनाम करने की साजिश करने का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के पास ज्ञान की कमी है और सिर्फ साजिश करना आता है। कांग्रेस के पास कुछ काम बचा नहीं है। उन्हें यह नहीं पता कि जनसंख्या के हिसाब से भी अपराध का प्रतिशत देखा जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ बदनाम करने का काम कर सकती है। जबकि शिवराज सरकार में अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। उन पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। देश में प्रदेश की कानून व्यवस्था सबसे मजबूत है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |