Video

Advertisement


रेलवे टीसी ने किया महिला यात्री के साथ दुष्कर्म
रेलवे टीसी ने किया महिला यात्री के साथ दुष्कर्म

मध्य प्रदेश के सागर रेलवे स्टेशन पर तैनात टिकट कलेक्टर राजू लाल मीणा के खिलाफ एक महिला यात्री ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। राजू लाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला यात्री ने बताया कि उसके पास टिकट नहीं था। रेलवे टीसी ने कहा कि जुर्माना देना पड़ेगा। जिसके बाद टीसी उसे अपने क्वार्टर में ले गया और जेल का डर दिखाकर उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाए। पुलिस के अनुसार, महिला और उसका पति शनिवार को गुना से सागर के लिए निकले थे। सागर के मकरोनिया में महिला का मायका है। उन्हें भागलपुर एक्सप्रेस से आना था। वे शाम 4.30 बजे गुना स्टेशन पहुंचे। पत्नी को ट्रेन में बैठाकर पति टिकट लेने चला गया। इतने में ट्रेन चल पड़ी और पति स्टेशन पर ही छूट गया। महिला रात 8.15 बजे सागर पहुंच गई।

प्लेटफार्म नंबर-1 पर उतरते ही ड्यूटी कर रहे TC राजूलाल मीणा ने महिला से टिकट मांगा। महिला ने टिकट नहीं होने और पति के गुना स्टेशन पर छूट जाने की बात कही। कहा- टिकट पति के पास ही है। इस पर TC महिला से बोला- तुम्हारा चालान कटेगा। मेरे साथ बड़े साहब के पास चलो, नहीं तो FIR हो जाएगी। डर की वजह से महिला TC के साथ चली गई। आरोपी TC उसे पंचशील पेट्रोल पंप के सामने रेलवे क्वार्टर ले गया। जिसके बाद महिला को जेल भेजने का डर दिखाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और रात 9.30 बजे महिला को जाने दिया। घटना के दूसरे दिन रविवार को महिला ने पति के साथ कैंट थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी TC के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कैंट थाना प्रभारी गौरव तिवारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर जीरो पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। केस डायरी GRP को भेज दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर GRP को सौंप दिया है। आगे की जांच GRP करेगी।

Kolar News 6 June 2022

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.