Advertisement
मध्यप्रदेश में क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है । घटना है मध्य प्रदेश के सूखी सेवनिया इलाके की जहां करीब एक सप्ताह पहले युवक के मर्डर की आरोपी दो महिलाएं निकलीं। दोनों ननद-भाभी हैं। युवक ने अपनी ही मौसी का नहाते हुए वीडियो बना लिया था। और रिलेशन बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। मौसी ने अपनी ननद के साथ मिलकर उसके मर्डर की साजिश रची । शुरुआती जांच में सामने आया है कि 19 साल के मृतक युवक को महिलाओं के न्यूड वीडियो बनाने की आदत थी। वीडियो बनाकर वह महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता था। इससे पहले वह दो महिलाओं के वीडियो बना चुका था। मृतक ने अपनी मौसी को भी नहीं बख्शा। जब वह नहा रही थी, तब चुपके से उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए मौसी पर दबाव बनाने लगा। तब मौसी ने उसे मारने की प्लानिंग की। जिसमें उसकी ननद ने मदद की। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बतादे की मौसी और उसकी ननद ने सूरज गोंड को गांव के बाहर एक ढाबे के पास मिलने के लिए बुलाया। दोनों पहले से ही वहां पूरी तैयारी के साथ मौजूद थीं। दोनों ने मिलकर उसका सिर कुचल दिया। मृतक पूर्व में भी दो महिलाओं का इस तरह का वीडियो बना चुका था। लेकिन शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 27 मई की दोपहर 3 बजे न्यू नयन ढाबे के पीछे कमरे में सूरज गौंड का शव मिला था। उसकी हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई थी। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर विदिशा के नीलखेड़ा साठिया की रहने वाली संगीता गौंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की। संगीता ने बताया कि सूरज उसका न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। उसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। अब संगीता गौंड पर हत्या का केस दर्ज़ किया गया है। पुलिस ने मृतक के माता पिता को अस्वासन देते हुआ कहा है की दोनों मुज़रिमों को कठोर से कठोर सजा मिलेगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |