Advertisement
कोर्ट में खुलेआम गोलीबारी करने वाला मुख्तार मलिक डॉन के रूप में फेमस हो गया था। राजस्थान के जंगल में हुए गैंगवार के बाद घायल मुख्तार दो दिन तक जंगल में इधर- उधर घूमता रहा। शार्ट पोस्टमार्टम से पता चला कि उसकी मौत भूख-प्यास कारण हुई है। जंगल में भटकने के दौरान उसे दो दिन तक दो बूंद पानी भी नहीं मिला ,जिसके बाद जंगल में चलते चलते उसके पैरों में छाले पड़ गए थे। गैंगवार में मुख्तार मलिक का साथी विक्की वाहिद भी काफी घायल हो गया था, उसने इस बारे में मुख्तार की पत्नी को सूचना दी, जिसके बाद मुख्तार की पत्नी शिबा गाड़ी लेकर भीमसागर बांध क्षेत्र चली गयी थी। जहां विक्की ने उसे बताया कि मुख्तार ठीक है और छुपा हुआ है। इसके बाद शिबा ने विक्की को गाड़ी से एमपी की बार्डर पर छोड़ा, फिर मुख्तार की पत्नी ने पुलिस को जानकारी दी, इसके बाद मुख्तार के परिजनों के साथ ही पुलिस भी मुख्तार को ढूंढने में जुट गई थी। काफी ढूंढने के बाद भी मुख्तार का पता नहीं चला था, लेकिन जब वहां के ग्रामीणों ने मुख्तार को घायल अवस्था में देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मुख्तार को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि वह काफी थक चुका था, पैरों में छाले हो गए थे, ऐसे में वह घिसटते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा था।
कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक की राजस्थान के झालावाड़ जिले के असनावर थाना क्षेत्र में मछलियों के ठेके को लेकर हुए विवाद में उसके एक आदमी उम्र खालिद की हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को ठेके को लेकर मुख्तार और बंटी गुर्जर गैंग में फायरिंग-पथराव हुआ था। मुख्तार जिस नाव में था, वह पलट गई थी। हमले में मुख्तार गंभीर घायल हुआ था। शुक्रवार सुबह पुलिस को भीमसागर क्षेत्र में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली। पहचान मुख्तार मलिक के रूप में हुई, लेकिन इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। हमले में एक युवक की मौत हो चुकी है और एक लापता है। इधर फायरिंग मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस गैंगवार में दो लोगो की मारे जाने की पुष्टि हुई है। और 12 लोगो पर मुकदमा दर्ज़ हुआ है। फ़िलहाल पुलिस कार्यवही में जुटी है। और सभी अपराधियों की तलाश जारी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |