Advertisement
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश पहुंचे हैं। बता दें कि, सबसे पहले करीब 7 घंटे वो राजधानी भोपाल में रहेंगे। यहां से वे जबलपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 10 बजे एयरपोर्ट पहुंचे नड्डा का स्टेट हैंगर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत प्रदेश और जिले के कई नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान ढोल नगाड़े बजाकर उनका जमकर स्वागत किया गया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश में स्वागत करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत के दौरान नड्डा के इस दौरे को 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के शंखनाद के साथ साथ नगरीय और पंचायत चुनाव की रणनीति तैयार करने की तैयारी के तौर पर आने के संकेत दिए हैं। सीएम ने कहा कि, 'ढोल बज गए हैं। शंख फूंक दिया गया है। नड्डा जी को विश्वास दिलाओ कि स्थानीय चुनाव हों , चाहे नगरीय निकाय चुनाव हों या पंचायत, इनमें भारतीय जनता पार्टी शानदार सफलता प्राप्त करेगी। मध्य प्रदेश में जेपी नड्डा का दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब यहां तीन चरणों के पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी जोर शोर से शुरु हो चुकी है। यही कारण है कि, उनका प्रदेश दौरा सियासी तौर पर काफी अहम है। मध्य प्रदेश पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुका है। ऐसे में आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के रोडमैप पर पार्टी के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। यहां नड्डा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती देने का मंत्र देंगे। दरअसल, 'बूथ जीता तो चुनाव जीता', माइक्रो मैनेजमेंट फॉर्मूले के तहत बीजेपी चुनावी स्ट्रैटेजी अपना रही है। इसलिए प्रदेश के बूथ की कमजोरी को दूर करने की प्लानिंग तैयार कर इम्प्लीमेंट करने पर फोकस रहेगा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में भी शामिल होंगे। इस दौरान वे मंत्रियों से भी प्रदेशभर में पार्टी की मौजूदा स्थितियों को लेकर फीडबैक लेंगे। इसके साथ ही, दोपहर में वे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर वह प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति, प्रदेश के मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष समेत पार्टी से जुड़े अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। यहां से शाम 5 बजे वो जबलपुर के लिए रवाना होंगे।
जेपी नड्डा के आज के कार्यक्रम
दोपहर 1 बजे बीजेपी दफ्तर पहुंचे जेपी नड्डा। यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।
-दोपहर 1.45 बजे मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की परिचय बैठक में शामिल होंगे।
-दोपहर 2.30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
-दोपहर 3.25 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर वृहद प्रदेश कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे।
-बैठक के बाद शाम 5 बजे राजा भोज विमानतल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।
-1 जून को शाम 6.15 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। यहां पार्टी नेता उनकी अगवानी करेंगे।
-शाम 6.30 बजे विमानतल से संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।
-रात 9.15 बजे सांसद राकेश सिंह के निवास पर पहुंचेंगे।
-रात 10.15 बजे जयश्री बनर्जी के निवास पचपेड़ी पहुंचेंगे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |