Advertisement
एमपी में बिना किसी डर के लगातार अपराध हो रहे हैं। दरअसल ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है। यहां हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक के ड्राइवर की निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। ये घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। भोपाल के हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक दीपक मरावी के ड्राइवर अमर सिंह की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक देर रात पुलिस को राजधानी के छोला इलाके के मालीखेड़ी पुलिया के पास ड्राइवर अमरसिंह का शव मिला है। छोला थाना प्रभारी ने बताया कि, ड्राइवर अमर सिंह सोमवार रात 9 बजे डॉक्टर मरावी को घर छोड़कर अपने घर आए थे। जिसके बाद देर रात में उनका शव मिला, उनकी बाइक भी पुलिस को मिली है। प्रारंभिक जांच में पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
राज्य में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। अपराधी बेखौफ होकर हत्या जैसे संगीन अपराधों को घटित कर रहे हैं। बीते दिनों ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गयी थी। बता दें, आरोपी ने युवक को किडनेप कर हत्या की थी और जंगल में लाश फेंक दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था। जनता सरकार से जवाब चाहती है। की आप क्राइम रोकने के लिए क्या कर रहे हैं। आप जूठी हुंकार भरते हो की हम क्राइम को रोकने के लिए बहुत कुछ करे है। मगर सचाई सामने आ रही क्राइम पर क्राइम होते जा रहे प्रशासन क्या कर रहा है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |