Advertisement
30 मई से मध्यप्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सत्तारूढ़ दल के पक्ष में माहौल बनाने को कहा। चौहान ने इंदौर के भाजपा कार्यालय में इन चुनावों की तैयारियों से जुड़ी बैठक में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा‘‘विकास के लिए भाजपा जरूरी और देश की लिए मोदी है।भाजपा के सत्ता में आने से इंदौर और अन्य स्थानों के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आज विकास का जो स्वरूप दिखाई देता है। वह भाजपा ही कर सकता हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर व्यंग करते हुए कहा की जब कांग्रेस सत्ता में थी। सिर्फ गुंडों का विकास होता था। और गुंडे के लिए कांग्रेस काम करती थी। मगर जब से बीजेपी सत्ता आयी है। विकास ही विकास हो रहा हैं। चौहान ने यह भी कहा, ‘‘मेरा दावा है कि आने वाले 10 सालों में इंदौर (विकास के मामले में) बेंगलुरु और हैदराबाद को पीछे छोड़ देगा।’’ भाजपा के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शहर के भाजपा कार्यालय में "आईटी वॉर रूम" का उद्घाटन भी किया जिसके जरिये आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी का सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। भाजपा की चुनावी बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री अपनी पत्नी साधना सिंह और पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ शहर की मशहूर चाट-चौपाटी 56 दुकान पहुंचे और व्यंजनों का लुत्फ लिया
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |