Advertisement
मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव का ऐलान हो गया है। कुछ दिनों में अधिसूचना जारी हो सकती है। इसी बीच बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे है। उनका ये दौरा अहम माना जा रहा है। जेपी नड्डा 1 जून को भोपाल आ रहे है। जेपी नड्डा के कार्यक्रम अनुसार 1 जून को बीजेपी सम्मेलन होने वाला है। जिसमें करीब 5000 बीजेपी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ कई पदाधिकारी शामिल होंगे। जेपी नड्डा कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद नेताओं एवं सरकार के मंत्रियों के साथ वन टू वन चर्चा करेंगे। साथ ही प्रदेश के विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। जेपी नड्डा मध्य प्रदेश सरकार के कामकाज का जायजा लेंगे। और 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्रियों के साथ रणनीति तय करेंगे।
जेपी नड्डा भोपाल में कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे व उसके बाद कार्य समिति की बैठक में जायेंगे। जबलपुर में भाजपा युथ कनेक्ट का बड़ा अभियान शुरू करेंगे। भाजपा की कोशिश है की इसमें ज्यादा से ज्यादा युवा जुड़ सके। जिनके सहारे 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत हासिल कर सके। निकाय चुनाव से पहले पंचायत चुनाव के दौरान बीजेपी राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मध्यप्रदेस दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस लिहाज से राजनितिक गलियारों में नड्डा के दौरे का बड़े बेसबरी से इंतजारहो रहा है की उनके आने के बाद पार्टी और सरकार में किस तरह के बदलाव आते है। माना जा रहा है नड्डा के दौरे का असर निकाय और पंचायत चुनाव पर भी हो सकता है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |