Advertisement
ज्ञानवापी मस्जिद के बाद अब भोपाल के जामा मस्जिद पर पर बवाल शुरू हो गया है। भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा हिन्दुओ ने कभी किसी धार्मिक जगह को नहीं तोड़ा | हाँ मगर मंदिरों को तोड़ कर मस्जिद जरुर बनाई गई है | साध्वी प्रज्ञा ने कहा हर हिन्दू को आगे आना चाहिए। साध्वी ने यह भी कहा,अगर संस्कृति बचाओ मंच के दावे में जरा सी भी सत्यता है,तो इसकी जांच होनी चाहिए | बता दे की भोपाल चौक बाजार में स्थित जामा मस्जिद को लेकर संस्कृति बचाओ मंच ने पुरातत्व सर्वेक्षण से मांग की है की जामा मस्जिद का सर्वे किया जाये। संस्कृति बचाओ मंच का कहना है पहले यहाँ हनुमान मंदिर था जिसे तोड़कर मस्जिद बनाई गयी है | संस्कृति बचाओ मंच ने प्रदेश के ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को ज्ञापन दिया की मस्जिद का सर्वे हो | ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है की, जिस तरह ज्ञानवापी मस्जिद का सत्य सामने आ रहा है, प्रत्येक हिन्दू को सामने आना चाहिए और अपने पवित्र स्थल को आक्रांताओं से वापिस लेना चाहिए | और पुनः अपने मंदिरो को बनान चाहिए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |