Advertisement
मध्यप्रदेश के सीहोर के कथावाचक प्रदीप मिश्रा को लेकर,अब मध्यप्रदेश की राजनीति में बवाल शुरू हो गया | मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदीप मिश्रा के कथा पर सवाल उठाया | दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, माननीय मशहूर कथा वाचक प्रदीप मिश्रा से बड़ी विनम्रता से पूछना चाहता हूं ,कि मोदी प्रसंग हमारे किस धार्मिक ग्रंथ का अंग है? ‘ दरअसल प्रदीप मिश्रा अपने प्रवचन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी बात करते रहेत है | जिसे लेकर दिग्विजय सिंह ने प्रदीप मिश्रा से सवाल किया है। इसपर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि अच्छा तो कांग्रेस तय करेगी की कथावाचक क्या बोलेंगे? श्री राम मंदिर बनवाने वाले, काशी को संवारने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हम हिन्दुओं के लिए किसी अवतार से कम नहीं हैं.| बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा, दिग्विजय को क्या बोलना चाहिए ये उन्हें पता नहीं है | दिग्विजय सिंह संतो का अनादर करते है | जो उनका गुरुर और घमंड है. यही घमंड उन्हें चकनाचूर करता है | वही प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय पर तंज़ कस्ते हुए कहा,की ये वही दिग्विजय है, जो जाकिर नायक को शांतिदूत कहते है | दिग्विजय सिंह का काम है हिन्दू लोगो का अपमान करना, राम जन्मभूमि पूजन पर सवाल उठाना | दिग्विजय सिंह को तो केवल मुग़ल पसंद है |
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |