Advertisement
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए ,खिलौना इकट्ठा करने का अभियान जोर शोर से चल रहा है। भोपाल के अशोका गार्डन इलाके से इस अभियान की शुरूआत हुई। मुख्यमंत्री अपने मंत्रीयो के साथ हाथ ठेला लेकर निकले। जनता में जबरजस्त उत्साह देखने को मिला, और लोगो ने खुल कर दान किया | देखते ही देखते 10 ट्रक सामान एकत्रित हो गया | मुख्यमंत्री ने करीब 800 मीटर का रास्ता तय किया, जिसमें उनके साथ जनता भी चल रही थी| मुख्यमंत्री ने अपने अभियान की शुरुआत कन्या पूजन से की, मुख्यमंत्री जहाँ से हाथ ठेला लेकर गुजरे, उस रस्ते पर काफी भीड़ उमड़ी , जनता ने मुख्यमंत्री को अपने बीच देखर कर उन्हें घेर लिया | चारो तरफ से खिलौने और बैग की बारिश होने लगी | जो लोग मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंच पाए उन्होंने अपने घर की छत से खिलौने बरसाए | सीएम शिवराज ने कहा खिलौने लेते-लेते मेरा हाथ दर्दे करने लगा था | सीएम शिवराज ने कहा कुपोषण दूर करके बच्चो को सुपोषित किया जायेगा | मुख्यमंत्री के साथ इलाके के विधायक और मंत्री विश्वास सारंग,मंत्री भूपेंद्र सिंह और विधायक कृष्णा गौर भी मौजूद थे। जनता का उत्साह देख कर सभी लोग खुश थे | साथ ही अभिनेता अक्षय कुमार ने आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए एक करोड़ का दान किया और 50 आंगनवाड़ी को गोद लेने की बात कही |
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से निवेदन किया की आप अपने जन्मदिन पर आंगनवाड़ी में दूध का दान करे | जिसे कुपोषण को ख़त्म करने में मदद मिलेगी | आंगनवाड़ी केंद्र को शिक्षा और संसकर का केंद्र बनाया जायेगा। सभी आंगनवाड़ियों को बिजली रहित किया जायेगा , मध्यप्रदेश में कुल 97 हज़ार आंगनवाड़ी है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |